ग्रेटर नोएडा में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर महापंचायत का आयोजन, हजारों की तादाद में पहुँचे किसान

ग्रेटर नोएडा ( जीएन न्यूज, संवाददाता ) ।

ग्रेटर नोएडा में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर महापंचायत का आयोजन किया। सैकड़ों किसान पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस महापंचायत में किसानों ने कई मांगें रखीं।

किसानों की प्रमुख मांगों में 10% आ​बादी प्लॉट, सर्किल रेट में बढ़ोतरी और आबादियों का निस्तारण शामिल है। साथ ही भूमिहीन परिवारों को वेंडिंग जोन में दुकान आवंटन और एनटीपीसी प्रभावित किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान भी मांगा गया।

दिसंबर-जनवरी में हुए आंदोलन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक हाई पावर कमेटी बनाई थी। यह कमेटी किसानों की मांगों पर निर्णय लेकर उन्हें लागू करने के लिए बनी थी। मुख्यमंत्री द्वारा तय की गई समय सीमा बीत जाने के बाद भी कमेटी कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई है।

किसान संघर्ष मोर्चा के नेता सुखबीर खलीफा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का वादा किया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। महापंचायत में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
 

Others Related News