तिलपता गांव के मुख्य मार्ग पर जल भराव एंव जाम जैसी समस्याओ, को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व में किसानों की पंचायत हुई
ग्रेटर नोएडा/जी एन न्यूज संवाददाता:
तिलपता गांव के मुख्य मार्ग पर जल भराव एंव जाम जैसी समस्याओ एंव ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण द्वारा गांवों के विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व में किसानों की महापंचायत हुई महापंचायत की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बाबा रंगीलाल भाटी व संचालन यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी ने की। महापंचायत भारी संख्य किसानों का जनसैलाब इकट्ठा हुआ इस अवसर पर पुलिस बल तैनात था
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिलपता गांव ग्रेटर नौएडा का एक ऐतिहासिक गांव है तिलपता के मुख्य मार्ग पर जल भराव एंव भारी वाहन ट्रक एंव कंटेनरों , ट्रालों के आवागन के कारण जाम लगा रहता है संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन व ग्रेटर विकास प्राधिकरण के अघिकारियों को अनेकों बार अवगत कराया लेकिन किसानों की समस्याओ का कोई निस्तारण नही किया मजबूरी वश की गयी किसानों ने महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने आगे कहा कि प्राधिकरण अपने तानाशाह रवैए बदल दें और किसानों के लम्बे समय से लम्बित पडे मामले 10% के भूखण्ड एंवम आबादी निस्तारण और 2013 के नये अधिनियम जमीन के सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा व गांवों के सम्पूर्ण विकास जैसी समस्याओ का शीघ्र निस्तारण करें अन्यथा किसानों के विरोध को झेलने के लिए तैयार रहें ।संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह ने महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि नौएडा, ग्रेटर नौएडा व यमुना विकास प्राधिकरण किसानों को लूटने का अड्डा बना दिए है प्राधिकरण किसानों के लिए एक अभिशाप बन गये हैं किसान अपनी समस्याओ के निस्तारण के लिए चक्कर काट काट कर थक जातें है लेकिन कोई समाधान नही होता। जिससे क्षुब्ध होकर किसान आन्दोलन करने पर मजबूर हो जाते है। संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल ने कहा कि किसान अपना जनप्रतिनिधि चुनकर विधान सभा व लोक सभा मै इस उम्मीद के साथ चुनकर भेजते है कि किसानों की समस्याओ को सरकार तक पहुँचा कर समाधान करायेगें और गांवों का विकास कार्य करायेगें लेकिन कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे है कि किसानों की समस्याओ का समाधान तो कराने मै सक्षम नही क्यों कि अपने स्वार्थ साधने मैं अन्धे रहते है और यदि किसान अपनी समस्याओ को लेकर कोई पंचायत करें या धरना-प्रदर्शन करें तो उनकी टांग खींचने का काम करतें है। महापंचायत मै किसानों की समस्याओ को सुनने जब कोई ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरणकी तरफ से सक्षम प्रशासनिक अधिकारी नही पहुँचे तो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने महापंचायत को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शनमें तब्दील करने एंव मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों को रोकने का ऐलान कर दिया जिसके बाद प्राधिकरण के ओसडी जितेन्द्र गौतम,सिनीयर मेनेजर राजेश कुमार निम एंव एसीपी सेन्ट्रल वी एस वीर एंव सूरजपुर एस एच ओ विनोद कुमार किसानों के बीच पहुंचे और किसानों से बिन्दू वार वार्ता की और समस्याओ को विस्तार से सुना उन्होंनें 10 दिन में गांव हर समस्याओ का निस्तारण का समय मांगा और बिन्दू वार समस्याओ के निस्तारण का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों से वार्तालाप कर 10 दिनों का समय निर्धारित किया कि दस दिनों में किसानों की समस्याओ निस्तारण नही हुआ तो ग्यारह वें दिन तिलपता मुख्य मार्ग पर ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर,राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल बंसल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर,प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष बागपत, आकिब चौधरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव, कन्नौज जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष मैनपुरी कुलदीप सिंह, जिलाध्यक्ष एटा प्रशान्त, आगरा मण्डल अध्यक्ष मनोज यादव, अलीगढ मण्डल अध्यक्ष पवान यादव, प्रदेश महासचिव संदीप नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सतेन्दर खारी, प्रमेन्द्र खारी, उपाध्यक्ष फरमान, जिला उपाध्यक्ष डा खालिद, राजकुमार प्रधान मकोडा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र खारी, मामराज बैसोया खोदना, बेदराम खारी, हवलदार पंजाब खारी, भूपेंद्र भाटी, अमरीष भाटी, राजू खान बीडीसी, रिछपाल दरोगा जी, योगेश भाटी, डीएसपी जयपाल सिंह, करण सिंह भाटी, बाबू बीडीसी, राजबीर खारी, रामबीर खारी आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे इस बात की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्राप्त हुई।