उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की नवसृजित जिला कार्यकारिणी का अनुमोदन व घोषणा कर दी गयी है। 

गौतमबुद्धनगर/ जी एन न्यूज भारत संवाददाता:
कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गत सप्ताह जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की प्रस्तावित सूची उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ प्रेषित की गयी थी जिसका अनुमोदन आज हुआ है व जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा कर दी गयी है। 
जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में सामाजिक संतुलन को बनाकर सभी वर्गों से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बतौर पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी में स्थान दिया गया है। जिला कार्यकारिणी में मुकेश शर्मा, रिज़वान चौधरी, निशा शर्मा, नीरज लोहिया, आनन्द शर्मा समेत कुल 5 उपाध्यक्ष, वयोवृद्ध कांग्रेस कार्यकर्त्ता चरण सिंह को कोषाध्यक्ष इनके साथ ही संदीप नागर, कल्पना सिंह, रूबी चौहान समेत 14 महासचिव तथा रमेश बघेल, मौहम्मद तकी, पुष्पा देवी, मोनिका शर्मा समेत 23 सचिव बनाये गए हैं। जिले में तीनो विधानसभाओं से कुल 43 पदाधिकारी नियुक्त किये गए हैं। जिले के संगठन में पहली बार 10 महिला पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जिला संगठन में 15 ऐसे कार्यकर्ताओं को भी पदाधिकारी के तौर पर स्थान मिला है जो अभी तक एक कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे थे।  जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिले के बहुत से कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी के अग्रिम संगठनों, ब्लॉक व नगर की कार्यकारिणी में जिम्मेदार पदों पर समायोजित किया जायेगा व यथासमय प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मेहनती कार्यकर्ताओं को पदोन्नत भी किया जायेगा व जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया।
 

Others Related News