बिहार के अररिया में देर रात मुठभेड़, तनिष्क शोरूम लूट के आरोपी ढेर; 5 घायल
- Mar-22-2025
अररिया में मुठभेड़: तनिष्क लूट कांड का आरोपी ढेर, छह घायल
अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र स्थित थलहा नहर के पास शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस ने कुख्यात अपराधी चुनमुन झा का एनकाउंटर कर दिया। गंभीर रूप से घायल चुनमुन झा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वह पूर्णिया और आरा के तनिष्क शोरूम लूट कांड में वांछित था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
पलासी निवासी चुनमुन झा, जो विनोद झा उर्फ फतन झा का बेटा था, को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम पहुंची थी। इसी दौरान थलहा नहर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें चुनमुन झा घायल हो गया। इस कार्रवाई में नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास समेत छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद जिले के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।