मिशन शक्ति 5.0 के तहत सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित, बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए

गौतमबुद्धनगर/ जी एन न्यूज भारत संवाददाता: 

जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देशों के क्रम में बाल विकास विभाग द्वारा दनकौर स्थित परियोजना कार्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सीडीपीओ संध्या सोनी तथा मुख्य सेविका किरण भारती ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (AWW) को आत्मरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स एवं व्यवहारिक डेमो प्रस्तुत किए।
कार्यशाला में बताया गया कि आत्मरक्षा का ज्ञान होने से बालिकाएं किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकती हैं। साथ ही, आत्मरक्षा न आने की संभावित हानियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी QR कोड के माध्यम से प्रतिभागियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। इसके अतिरिक्त, पोषण माह के अंतर्गत ईसीसीई (Early Child Care & Education) की अवधारणा को विस्तारपूर्वक समझाया गया। कार्यशाला में विकास एवं पहल पुस्तिका के प्रयोग और उससे होने वाले लाभों की जानकारी भी प्रदान की गई। उक्त सभी गतिविधियों का संचालन मुख्य सेविका ममता और पूनम द्वारा अपने-अपने सेक्टरों में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Others Related News