आयुर्वैदिक उपचार अत्यधिक कारगर है। उपचार की इस पद्धति को धीमा मानना गलत है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान दिल्ली के डीन प्रो. महेश व्यास ने यह बात आज दिनांक 25 मार्च को ग्रेटर नोएडा में कही।
- Apr-26-2025
ग्रेटर नोएडा/ जीएन न्यूज भारत भूषण संवाददाता:
ज्ञात हो कि भारतीय धरोहर विचार मण्डल, ग्रेटर नोएडा के द्वारा निःशुल्क आयुर्वैदिक OPD का उद्घाटन आज ग्रीन हाउस गार्डन सेंटर, स्वर्ण नगरी में विधिपूर्वक यज्ञ करने के उपरांत हुआ। इस केंद्र में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को अनुभवी वैद्य द्वारा सब प्रकार के साध्य असाध्य रोगों का आयुर्वैदिक उपचार किया जायेगा।कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और भारतीय धरोहर के महामंत्री विजय शंकर तिवारी ने भी अपने विचार रखे।आयोजन में भारतीय धरोहर विचार मण्डल, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता, संरक्षक कुलदीप शर्मा, ओ. पी. अग्रवाल, महामंत्री प्रमोद चौहान, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, भारतीय धरोहर के संरक्षक संजय सूदन, महेश गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुशील अग्रवाल और जिला प्रचारक गौरव मूसला, विभाग संपर्क प्रमुख सुरेन्द्र चौहान, विभाग शारीरिक प्रमुख अनुज खराब संयुक्त मंत्री शरद त्यागी,मनोज सिंघल, नवनीत गुप्ता, शिखर गुप्ता, रामावतार अग्रवाल, मुकुल गोयल, सरोज तोमर भी उपस्थित थे