AKTU ज़ोनल स्पोर्ट्स 2025 – दूसरे दिन का आयोजन ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा/ जी एन न्यूज भारत संवाददाता:
ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में AKTU ज़ोनल स्पोर्ट्स 2025 के दूसरे दिन का आयोजन अत्यंत उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने अपने संस्थानों का प्रतिनिधित्व करते हुए विविध प्रतियोगिताओं में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। दिनभर आयोजित प्रमुख स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे: शतरंज प्रतियोगिता:  बालिका वर्ग: पलक सिंह – GNIOT कॉलेज,प्रज्ञा – जी.एल. बजाज कॉलेज , स्वीटी – NIET कॉलेज बालक वर्ग: आयुष – गलगोटिया कॉलेज, आर्यन – JSS कॉलेज,  राधेश्याम – ITS इंजीनियरिंग कॉलेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता:बालिका वर्ग:  NIET कॉलेज, JSS इंजीनियरिंग कॉलेज

बालक वर्ग:  JSS कॉलेज ,गलगोटिया कॉलेज 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग):सृष्टि – जी.एल. बजाज कॉलेज खुशी – जी.एल. बजाज कॉलेज,  रिया – NIET कॉलेज 800 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग):आकांक्षा – गलगोटिया कॉलेज अंजना – गलगोटिया कॉलेजप्रज्ञा – NIET कॉलेज हाई जंप (बालक वर्ग): आदित्य – JSS कॉलेज सौम्या – KCC कॉलेज ,  सौम्या राय – NIET कॉलेज, शॉट पुट प्रतियोगिता (बालक वर्ग): अंकित – KCC कॉलेज आदित्य – मंगलमय कॉलेज सिद्धार्थ – HIMT कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग):  NIET कॉलेज,  गलगोटिया कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग): NIET कॉलेजITS इंजीनियरिंग कॉलेज कार्यक्रम के समापन अवसर पर ITS इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मयंक गर्ग ने सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।इस अवसर पर कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु शर्मा एवं डॉ. संजय यादव सहित सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न ITS इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा आयोजित यह खेल महोत्सव न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम भी सिद्ध हुआ।
 

Others Related News