जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में  भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आक्रोशित विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

जेवर/ जी एन न्यूज संवाददाता:
जेवर तहसील पर मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के  खिलाफ भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आक्रोशित विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। 
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं व उपस्थित आम नागरिकों को अपने संबोधन में कहा कि महिला अपमान करने की प्रतियोगिता अक्सर भा०ज०पा० के विजय शाह जैसे नेताओं में रहती है। हमारे देश की बहादुर बेटियों भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सेना में उल्लेखनीय योगदान दिया है व अपना एक अलग मुकाम हासिल कर देश की महिला शक्ति को गौरवान्वित किया है। उनके बारे में अभद्र, अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी देश की 75 करोड़ महिलाओं का अपमान है।संवैधानिक पद पर आसीन विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान हमारे देश, नारी शक्ति और सेना का अपमान है। सेना की महिला अधिकारी को केंद्र में रखकर राजनितिक मंच से ओछी टिप्पणी करना अक्षम्य अपराध है हम कांग्रेस कार्यकर्त्ता इसका घोर विरोध करते है। 
जिला कांग्रेस सचिव सूबेदार सतपाल फौजी ने उपस्थित जनसमूह को यलगार करते हुए कहा कि आज देश में सेना के शौर्य को लेकर आम जनता से लेकर सरकार और पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है हमारी सेना ने आज़ादी के बाद से अब तक पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को कई बार सबक सिखाया है। प्रदर्शन के बाद जेवर तहसील में उपजिलाधिकारी महोदय अभय सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय को बर्खास्त करने व उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मुकेश शर्मा, सूबेदार सतपाल फौजी, धर्म सिंह बाल्मीकि, सतीश शर्मा, तकी मोहम्मद, श्रुति कुमारी, रिज़वान चौधरी, महाराज सिंह नागर, देवेश चौधरी, अरविन्द रेक्सवाल, ओमकार राणा, सुबोध भट्ट, नीतीश शर्मा, सुबोध भट्ट, रमेश बघेल, गौरव वशिष्ठ, तनवीर अहमद, अर्जुन, रोहित, आरिफ़ खान, धीरा सिंह, राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार, रमेन्द्र सिंह, अमित कुमार, राजेश स्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Others Related News