किसान एकता संघ संगठन ने किया संगठन का विस्तार, आसिफ प्रधान बने प्रदेश उपाध्यक्ष
- May-10-2025
दनकौर ( जीएन न्यूज, संवाददाता ): गुरुवार को किसान एकता संघ संगठन की पंचायत अच्छेजा बुजुर्ग गांव में आसिफ प्रधान के हाते पर आयोजित हुई। संचालन प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने किया और अध्यक्षता सब्बीर प्रधान की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि जिले के किसानों की 10% विकसित भूखण्ड, आबादी निस्तारण, 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू कराने, आदि मांगो को लेकर काफी लम्बे समय से किसान संगठन आन्दोलित है। किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने की बजाय जिला प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों को जेल भेजकर आन्दोलन को कुचलने का काम किया । माननीय मुख्यमंत्री से वार्ता हुई और किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। लेकिन आज तक भी किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने की तरफ तीनों प्राधिकरणों का ध्यान नहीं है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पप्पे नागर ने बताया कि आज संगठन के कार्यकर्ताओं ने जन जागरण अभियान की शुरुआत अच्छेजा बुजुर्ग गांव में पंचायत करके की किसान संघर्ष मोर्चा गौतम बुद्ध नगर के आह्वान पर 19 मई को जिला मुख्यालय सूरजपुर पर महापंचायत कर अधिकारियों की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे और किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे । सभी ग्रामवासियों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में 19 मई को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर पंचायत को सफल बनाने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव एड.सतीश कनारसी ने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए आसिफ प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष,राजसिंह प्रधान, इंतिजाम, शब्बीर, पूरन ठेकेदार, आदि दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ली।
इस मौके पर सतीश कनारसी, विक्रम नागर, कृष्ण बैंसला , ओमवीर प्रधान , देशराज नागर , जगदीश शर्मा, उमर प्रधान, जीतन नागर, उम्मेद एडवोकेट, बेगराज नागर, सुभाष भाटी, दुर्गेश शर्मा, अजीत नागर, फरमान, इंतिजाम, मेहरबान, मनोज नागर, आसिफ,असलम, सहदेव भाटी, महेन्द्र, सतवीर भाटी, अरुण खटाना, मनीष नागर, अखिलेश प्रधान, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।