सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रो0 रामगोपाल यादव का जन्मदिन
- Jun-30-2025
ग्रेटर नोएडा/ जी एन न्यूज भारत संवाददाता:-
समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदि की खुशी मनाई और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव बहुत ही गंभीर प्रवृत्ति के नेता हैं और पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव के समाजवादी विचार प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर मुख्य रुप से सुनील भाटी देवटा, कृष्णा चौहान, एड. रामशरण नागर, मिंटी खारी, नवीन भाटी, सुदेश भाटी, विकास जतन भाटी, सीपी सोलंकी, दीपक नागर, अनूप तिवारी, हैप्पी पंडित, विनय शर्मा, वकील सिद्दकी, शाहरुख मंडपा, जय सिंह चंदेल, शेर सिंह जाटव, सुनील दुबे, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।