मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी की 04 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।

बिसरख नोएडा बेस्ट/ जी एन न्यूज भारत संवाददाता
दिनांक 28.10.2025 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त 1. मुकुल गिरी पुत्र हरिओम गिरी 2. आकाश पुत्र ध्यान सिंह 3.अजीत पुत्र अरविन्द को JKG सोसाइटी की सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही से चोरी की 04 मोटरसाइकिल व अभियुक्त मुकुल गिरी व आकाश के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- मुकुल गिरी पुत्र हरिओम गिरी निवासी ग्राम तेगोरा, थाना जहाँगीराबाद, बुलन्दशहर वर्तमान पता चिपियाना बुजुर्ग, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 19 वर्ष।
2- आकाश पुत्र ध्यान सिंह निवासी विजय नगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद, उम्र करीब 20 वर्ष।
3- अजीत पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम खेतरपुर, सुरिया, फर्रूखाबाद वर्तमान पता शंकर विहार कॉलोनी, लाल कुआँ थाना कवि नगर, गाजियाबाद, उम्र करीब 24 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 852/2025 धारा 317(2),317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
1. मोटरसाइकिल रजि0नं0- UP16CR3941
2. मोटरसाइकिल चैसिस नं0- MHLHAW133P9F62818
3. मोटरसाइकिल रजि0नं0- UP14DX1535 संबंधित मु0अ0सं0-754/2025 धारा 303(2) बीएनएस, थाना कविनगर, गाजियाबाद। 
4. मोटरसाइकिल रजि0नं0- DL6SBD3950 संबंधित मु0अ0सं0- 23616/25 धारा 303(2) बीएनएस, ई पुलिस स्टेशन एम.वी. थेफ्ट क्राइम ब्रांच दिल्ली। 
5. 02 अवैध चाकू।
 

Others Related News