सपा का कारवां बढा, सैकड़ो लोग सपा में हुए शामिल
- Dec-03-2025
ग्रेटर नोएडा ( जीएन न्यूज, संवाददाता ) ।
मंगलवार को सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर हुए एक-एक कार्यक्रम में गांव दुजाना निवासी भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष अनिल नागर सहित सैकड़ो लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान दर्जनों प्रजापति समाज के लोगों ने भी पार्टी की सदस्य ग्रहण की। उन्हें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश चंद प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है, प्रदेश में भाजपा की नीतियो से परेशान जनता को अब बदलाव चाहती है और एक बार फिर से अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करने वाली पार्टी है, पार्टी में शामिल होने वाले मेहनती लोगों को उचित सम्मान दिया जायेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार का आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है, वह तो केवल अपने राजनीतिक हित साधने के लिए समाज को जाति और संप्रदाय में बांट रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश का विकास पूरी तरह ठहर गया है, भाजपा सरकार अपनी फर्जी उपलब्धियों का बखान करने में लगी हुई है। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर अनिल नागर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार्यशाली से और नीतियों से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। वह समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करेंगे। सदस्यता ग्रहण करने में मुख्य रूप से कौशल नागर, ललित प्रजापति रजत, युवराज सिंह, बबलू प्रजापति, प्रशांत, टेकचंद प्रजापति, गजराज प्रजापति, नितिन चंदीला अमित, मनीष, शेखर, दीपांशु, अरुण नागर, मुकुल, अंकित नागर, रिंकू हर्ष, आदित्य अभय, अंकित, प्रदीप एडवोकेट, हैप्पी नागर, ज्ञानचंद प्रजापति, अजीत चौधरी, आर्यन आदि रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीरसिंह यादव, महेन्द्र नागर, फकीर चंद नागर, इन्दर प्रधान, गजराज नागर चेयरमेन, सुरेंद्र नागर, सुशील नागर, उपदेश नागर, सुनीता यादव, शशि यादव, सुनील भाटी बदौली, अकबर खान, नवीन भाटी, अनिल प्रजापति, देवेन्द्र भाटी, गजेंद्र यादव, कुलदीप भाटी, रमाशंकर भास्कर, रवि बीडीसी, संजीव नागर, आजाद नागर, सुमित नागर, आसिफ अल्वी, जावेद अंसारी, संजीदा बेगम, गुलशन आदि मौजूद रहे।
Others Related News
सपा का कारवां बढा, सैकड़ो लोग सपा में हुए शामिल
- Dec-03-2025
शारदा अस्पताल मे वर्ल्ड एड्स डे मनाया गया।
- Dec-02-2025