भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने निकाली एक बहुत ही भव्य “हर घर तिरंगा यात्रा" 

ग्रेटर नोएडा ( जीएन न्यूज संवाददाता ) ।

“हर घर तिरंगा यात्रा” आज साँय पाँच बजे से दुर्गा पूजा ग्राऊँड सेक्टर 137, नोएडा से प्रारंभ की गयी और एक घंटे के अंतराल के बाद अपने गन्तव्य स्थान पर पहुँची। इस भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगे सभी क्षेत्रवासी। बच्चे, वृद्ध, जवान और महिलाओं सभी ने इस तिरंगा यात्रा के महायज्ञ में अपने राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण की आहुतियाँ प्रदान की।  

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मंडल के तत्वावधान में भव्य "तिरंगा यात्रा" के आयोजन का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। पूरे मार्ग पर बच्चों, युवाओं और बुज़ुर्गों ने तिरंगे के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

भाजपा ज़िला गौत्तम बुद्ध नगर के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज की भव्य तिरंगा महोत्सव यात्रा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi  जी के हर घर तिरंगा अभियान के द्वारा देश में राष्ट्रभक्ति की एक नई लहर पैदा की है। तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारी आज़ादी, एकता और गर्व का प्रतीक है।

इस “हर घर तिरंगा यात्रा” का उद्देश्य केवल देशभक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और समर्पण की भावना को प्रबल करना है। हमारा ये दृढ़ संकल्प है कि भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता हमेशा देश और समाज की सेवा में अग्रसर रहेंगे।" आज हमें यही प्रण यहाँ से लेकर जाना है।  

भाजपा ग्रेटर नौएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा —
"तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह हमारे वीरों के बलिदान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। हर भारतीय का कर्तव्य है कि इसकी गरिमा और सम्मान को सदैव बनाए रखें।" यह तिरंगा हमें प्राणों सी भी प्यारा है।  

इस तिरंगा यात्रा में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता और सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया।
 

Others Related News