थाना फेस-1 पुलिस व अन्तर्राज्यीय लुटेरे/वाहन चोर बदमाशों के बीच मुठभेड़ के सम्बन्ध में-

नोएडा/जी एन न्यूज भारत संवाददाता:

थाना फेस-1 पुलिस द्वारा सेक्टर-14ए पुल के नीचे चेकिंग की जा रही थी, तभी चिल्ला की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर 3 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो वह नही रूके और सेक्टर-14, गन्दे नाले की पटरी की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल बारिश होने के कारण असंतुलित होकर फिसलकर गिर गयी और एक बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में उक्त बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान नीरज उर्फ अय्या पुत्र लेखराज निवासी शशि गार्डन, थाना फेस-2, दिल्ली उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुयी है। बदमाश के कब्जे से चोरी/स्नैचिग के 03 मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ डिलेक्स रजि0 नं0 डीएल 5 एस.सी.एल 4112 बरामद हुई है, बरामद मोटरसाइकिल दिनांक 10.07.2025 को कार मार्किट सेक्टर-16 से चोरी हुई थी, जिसके सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौके से कांबिंग के दौरान बदमाश के 02 अन्य साथी 1-सन्तोष पुत्र ज्ञान सिंह निवासी तिगरी गेट, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष 2-गुलशन पत्र ब्रह्मपाल निवासी तिगरी गेट, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 01-01 अवैध चाकू व 01-01 चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह तीनो मिलकर चोरी/लूट की घटनाएं कारित करते है। अभियुक्त नीरज उर्फ अय्या उपरोक्त के विरूद्ध लगभग दो दर्जन अभियोग पंजीकृत है। इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।अभियुक्तों का विवरण-1-नीरज उर्फ अय्या पुत्र लेखराज निवासी शशि गार्डन, थाना फेस-2, दिल्ली उम्र करीब 28 वर्ष(घायल)
2-सन्तोष पुत्र ज्ञान सिंह निवासी तिगरी गेट, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष।
3-गुलशन पत्र ब्रह्मपाल निवासी तिगरी गेट, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-1-अभियुक्त नीरज के कब्जे से चोरी/स्नैचिग के 03 मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस
2-चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ डिलेक्स रजि0 नं0 डीएल 5 एस.सी.एल 4112
3-अभियुक्त संतोष के कब्जे से 01 अवैध चाकू व 01 चोरी का मोबाइल फोन
4-अभियुक्त गुलशन के कब्जे से 01 अवैध चाकू व 01 चोरी का मोबाइल फोन
आपराधिक इतिहास का विवरण-अभियक्त नीरज उर्फ अय्या
1-मु0अ0सं0 311/2019 धारा 392/394/411 भादवि थाना पाण्डव नगर ईस्ट दिल्ली।
2-मु0अ0सं0 382/2020 धारा 448/34 भादवि थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली।
3-मु0अ0सं0 456/2020 धारा 379 भादवि थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली।
4-मु0अ0सं0 458/2020 धारा 379 भादवि थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली।
5-मु0अ0सं0 572/2020 धारा 379 भादवि थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली।
6-मु0अ0सं0 417/2022 धारा 356/379/34 भादवि थाना पाण्डव नगर दिल्ली।
7-मु0अ0सं0 841/2018 धारा 392/411 भादवि थाना सेक्टर-20, नोएडा।
8-मु0अ0सं0 855/2018 धारा 25 आर्म्स एक्ट भादवि थाना सेक्टर-20 नोएडा।
9-मु0अ0सं0 859/2018 धारा 411/414/482 भादवि थाना सेक्टर-20 नोएडा।
10-मु0अ0सं0 719/2017 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना सेक्टर-24 नोएडा।
11-मु0अ0सं0 295/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सेक्टर-63 नोएडा।
12-मु0अ0सं0 311/2022 धारा 307/34 भादवि थाना सेक्टर-63 नोएडा।
13-मु0अ0सं0 313/2022 धारा 414 भादवि थाना सेक्टर-63 नोएडा।
14-मु0अ0सं0 348/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-63 नोएडा।
15-मु0अ0सं0 276/2024 धारा 304(2) बीएनएस थाना मेडिकल कालेज, मेरठ।
16-मु0अ0सं0 268/2025 धारा 304/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-24 नोएडा
17-मु0अ0सं0 242/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना फेस-1, नोएडा।
18-मु0अ0सं0 248/2025 धारा 109 (1)/317(2)/317(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना फेस-1, नोएडा।अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
 

Others Related News