अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
- Jul-11-2025
ग्रेटर नोएडा/ जी एन न्यूज भारत संवाददाता:
छात्राओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिनांक 10 जुलाई 2025 को आई०टी०एस० डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण प्रदान करना था। आज के समय में छात्राओं को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी उतना ही आवश्यक है। यह कार्यक्रम न केवल सुरक्षा के उपाय सिखाता है, बल्कि आत्मविश्वास और साहस को भी बढाता है।
राष्ट्रीय स्तर के कराटे प्रशिक्षक सेन्सेई सुभोध धिमान ने संस्थान के सभी छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्राओं को बेसिक आत्मरक्षा तकनीकों जैसे पंच, किक, ब्लॉक, ग्रैब रिलीज और क्लोज कॉम्बैट मूव्स सिखाया। परिस्थिति जागरूकता प्रशिक्षण में छात्राओं को यह सिखाया गया कि कैसे वे किसी भी स्थान और परिस्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने, अजनबियों से व्यवहार, और खतरे को पहले से पहचाने जैसे विषयों पर चर्चा की। छात्राओं को पर्यावरणीय रक्षा के बारे में बताया कि कैसे पर्यावरण का सही उपयोग कर आत्मरक्षा की जा सकती है-जैसे बैग, पेन, मोबाइल, कुर्सी या पानी की बोतल जैसी सामान्य चीजों को हथियार के रूप में उपयोग करना। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ० सचित आनंद अरोरा ने कहा आज के दौर में छात्राओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, बल्कि एक मानसिकता है, जो छात्राओं को हर परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ खड़ा रहने की ताकत देती है। यह प्रशिक्षण छात्राओं को न केवल खतरे से बचना सिखाता है, बल्कि उन्हें साहसी और आम्मनिर्भर बनाता है। हमारा उद्देश्य है कि हर छात्रा सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदार बने। इस अवसर पर आई०टी०ए० द एजूकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष श्री सोहिल चड्ढा ने कहा आज के युग में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना नितांत आवश्यक है। यह प्रशिक्षण न केवल सुरक्षा का साधन है, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की ओर एक कदम है।