वाहन चोर 4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी की 5 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
- Jul-16-2025
ग्रेटर नोएडा/जी एन न्यूज भारत संवाददाता:
वाहन चोर 4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी की 5 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
कार्यवाही का विवरण-थाना बीटा-2 पुलिस, लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 04 अभियुक्त 1. दिलीप पुत्र ग्रीस 2. अजय पुत्र सुनील 3. जैद पुत्र उमर 4. राज पुत्र दिनेश को नट मढैया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से फर्जी रजि0 नंबर प्लेट लगी हुई चोरी की 05 मोटरसाइकिल, अभियुक्त अजय के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस व अभियुक्त दिलीप के कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया गया है।अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का विवरण-अभियुक्तों द्वारा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रेकी करके दो पहिया वाहनों की चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। दो पहिया वाहनों पर फर्जी रजि0 नंबर प्लेट लगाकर चोरी की घटनाओं में प्रयोग किया जाता था। अभियुक्त पकड़े जाने के डर से अपने साथ अवैध शस्त्र रखा करते थे व चोरी किये गये दो पहिया वाहनों को सस्ते दामों में बेचकर लाभ कमाते थे। अभियुक्तों द्वारा मोटर साइकिल स्प्लेंडर रजि0नं0- UP16EN5684 बादलपुर क्षेत्र, मोटर साइकिल स्प्लेंडर रजि0नं0- UP16CJ7325 सूरजपुर क्षेत्र व मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्रो रजि0नं0- DL5SBL7236 बसंतकुञ्ज दिल्ली से चोरी की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1- दिलीप पुत्र ग्रीस निवासी ग्राम बगियाना, थाना चन्दौस, अलीगढ़ वर्तमान पता कस्बा व थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।
2- अजय पुत्र सुनील निवासी चायबसा, गुमला (झारखण्ड) वर्तमान पता नॉलेजपार्क, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर।3- जैद पुत्र उमर निवासी अहमदनगर, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ वर्तमान पता डेल्टा-2, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर। 4- राज पुत्र दिनेश निवासी सिकन्दरा राऊ, हाथरस वर्तमान पता तुगलपुर थाना नॉलेजपार्क, गौतमबुद्धनगर। पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण-1- मु0अ0सं0- 326/2025 धारा 317(2)/317(5)/345(3) बीएनएस व 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना बीटा-2, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। 2- मु0अ0सं0- 311/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बादलपुर, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण- 1- मोटर साइकिल स्प्लेंडर रजि0नं0- UP16EN5684 संबंधित मु0अ0सं0- 311/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बादलपुर, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
2- मोटर साइकिल स्प्लेंडर रजि0नं0- UP16CJ7325। 3- मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्रो रजि0नं0- DL5SBL7236। 4- मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस रजि0नं0- DL3SCR1623।5- मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स रजि0नं0- UP13BS8997। 6- 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर। 7- 01 अवैध चाकू। 8- 05 फर्जी रजि0 नंबर प्लेट।