गांजा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा/ जी एन न्यूज भारत भूषण संवाददाता:
नोएडा थाना फेस-3 गांजा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद।
कार्यवाही का विवरण-थाना फेस-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाला अभियुक्त केसर अली पुत्र दाउद को पर्थला की ओर जाने वाले सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-केसर अली पुत्र दाउद निवासी ग्राम सरई, थाना रोजा, शाहजहांपुर वर्तमान पता गढी चौखण्डी, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 21 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. मु0अ0सं0 191/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 179/22 धारा 414 भादवि, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0 556/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।
4. मु0अ0सं0 113/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।
5. मु0अ0सं0 455/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
01 किलो 100 ग्राम गांजा

Others Related News